Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान करने उतरा किशोर तेज बहाव में डूबा, तलाश जारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट पर बृहस्पतिवार शाम दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान करने उतरा एक किशोर तेज बहाव में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, मनौरी के धरीकार बस्ती निवासी कल्लू के दाह संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग फतेहपुर घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी गंगा स्नान कर रहे थे।
इसी दौरान शेखर उर्फ पेटू (17) पुत्र दिनेश धरीकार, निवासी मनौरी, गंगा किनारे कटान वाले हिस्से में बने नाले के तेज बहाव में बहकर डूब गया। सूचना मिलते ही पूरामुफ्ती पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से जाल डालकर काफी देर तक किशोर की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पूरामुफ्ती थाना अविनाश सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। उसके मिलने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad