Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कालिंदीपुरम में ज्योति होमिओ सेंटर मल्टी स्पेशियलिटी क्लीनिक एंड फार्मेसी का शुभारंभ

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कालिंदीपुरम में ‘ज्योति होमिओ सेंटर मल्टी स्पेशियलिटी क्लीनिक एंड फार्मेसी’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं डॉ. वी.पी. मलिक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
होम्योपैथी चिकित्सा तकनीक एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित यह क्लीनिक जनपदवासियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्लीनिक में मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श एवं होम्योपैथिक दवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. ममता मोगिया , डॉ. नयन मोगिया , डॉ. हिमांशी , डॉ. ज्योति , पार्षद साहिल अरोड़ा , मिथिलेश सिंह , नामित पार्षद राजेश कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य एवं सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।
क्लीनिक प्रबंधन ने कहा कि ज्योति होमिओ सेंटर का उद्देश्य लोगों तक भरोसेमंद होम्योपैथिक चिकित्सा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। कालिंदीपुरम में नए केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं की एक नई एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad