प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ इलाके में सेप्टिक टैंक में डूबने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मूक-बधिर था। खेलते समय वह टैंक के पास पहुंच गया किसी की नजर नहीं पड़ी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। कृष्णा बिंद (6) पुत्र स्व. लालजी बिंद खेलते समय सेप्टिक टैंक के पास चला गया। इसी दौरान उसमें डूब जाने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी काफी देर बाद हो सकी।
