Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 40 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 14 सितंबर को हाईकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया की इस कार्रवाई को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीआईपी कार्यक्रम को लेकर जनपद के अलग-अलग थानों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 53 पुलिसकर्मियों को बी टीम में रखा गया था। इन्हें स्टैंडबाई मोड में रखा गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर तैनात किया जा सके। थानों से रवानगी, लाइन में आमद भी कराई
सूत्रों के मुताबिक, बी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के लिए संबंधित थानों से रवानगी कराई थी। इसके बाद पुलिस लाइन में आमद भी दर्ज कराई गई। हालांकि, इसके बाद निर्धारित स्थान पर मौजूद रहने के बजाय कई पुलिसकर्मी वहां से चले गए।

 तलाश हुई तो 40 पुलिसकर्मी नहीं मिले
कार्यक्रम के दौरान जब स्टैंडबाई टीम के पुलिसकर्मियों की जरूरत पड़ी और उनकी तलाश की गई तो 53 में से 40 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं मिले। ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने के बाद मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद सभी 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

दोबारा लापरवाही न हो, इसलिए कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से निर्धारित अवधि में मौके पर मौजूद रहने की अपेक्षा की जाती है। स्टैंडबाई टीम में रखे गए पुलिसकर्मियों की भी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न हो और पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को गंभीरता से निभाएं, इसी उद्देश्य से कार्रवाई की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad