प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी गंगापार के जिला सचिव पवन कुमार यादव हत्याकांड में परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठ गए हैं। मृतक पवन यादव के बड़े भाई अशोक यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि हत्यारोपियों का एनकाउंटर होने पर ही उन्हें इंसाफ मिलेगा। परिजनों ने कहा कि दिनदहाड़े हुई हत्या से परिवार में आक्रोश है। जब तक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। पोस्टमार्टम हाउस पर धरने की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया जा रहा है। उधर, पुलिस हत्याकांड में सामने आए अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।
