Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन

एसवी न्यूज़

अरसलान अंसारी हेड ब्वॉय और आयुषी शर्मा हेड गर्ल चुनी गईं

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल मनुकापुरा, मेजा में सत्र 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित स्कूल कैबिनेट की इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें ईमानदारी, अनुशासन, निष्ठा और सेवा-भाव के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई।

समारोह में विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर सुधांशु मिश्र, प्रधानाचार्य एंटोनियो कुमार और कोऑर्डिनेटर मंगला प्रसाद पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल संचालन तथा विद्यार्थियों में खेल भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में शारीरिक शिक्षक रवि भूषण राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नव-निर्वाचित स्कूल कैबिनेट इस प्रकार है -

कक्षा 12 ए के छात्र अरसलान अंसारी को हेड ब्वॉय और कक्षा 12 बी की छात्रा आयुषी शर्मा को हेड गर्ल चुना गया।

इसके अलावा ब्लू हाउस के कक्षा 11 ए के छात्र वैभव शुक्ल को स्पोर्ट्स कैप्टन और रेड हाउस की कक्षा 11 बी की छात्रा आराध्या शुक्ला को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया।

रेड हाउस कैप्टन - अभी शुक्ला (9 बी), वाइस कैप्टन - नसरीन (9 बी)
ब्लू हाउस कैप्टन - संकल्प द्विवेदी (9 बी), वाइस कैप्टन - कशिश (9 सी)
ग्रीन हाउस कैप्टन - अनन्या केशरी (9 बी), वाइस कैप्टन - कृष्णा शुक्ला (9 बी)
येलो हाउस कैप्टन - उत्कर्ष पाण्डेय (9 बी), वाइस कैप्टन - साफिया वसीम (9 सी)
हेल्थ एंड हाइजीन कैप्टन - शुभी शुक्ला (11 ए)
हाउस प्रीफेक्ट - अपूर्वा गुप्ता (11 ए) और अंशिका द्विवेदी (11 बी)

विद्यालय की हाउस व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित कराने के लिए भाभा हाउस इंचार्ज श्रीमती कंचन श्रीवास्तव, बोस हाउस इंचार्ज श्रीमती ज्योति टण्डन, कलाम हाउस इंचार्ज श्रीमती निधि पाण्डेय और रमन हाउस इंचार्ज श्रीमती दिव्यांशी तिवारी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर एडमिनिस्ट्रेटर सुधांशु मिश्र ने नव-निर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये युवा नेता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें और अपने कार्यों से विद्यालय की गरिमा को और ऊंचा उठाएं।

प्रधानाचार्य एंटोनियो कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पद प्राप्त करना केवल सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, नेतृत्व, सहयोग और टीम भावना के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना देखते ही बन रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad