मांडारोड, प्रयागराज (अनिल यादव)। प्राथमिक विद्यालय आंधी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक विद्या भूषन व शिक्षक सुनील कुमार ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों ने गांधी जी के जीवन, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के संदेशों पर प्रकाश डाला। बच्चों को बताया गया कि किस तरह गांधी जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम में शिक्षिका नुसरत जहां, सुरेश चंद्र, उर्मिला पटेल सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

