Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता की जयंती के अवसर कलेक्ट्रेट परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

sv news

जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सिद्धान्तों और उनके विचारों को हम सभी अपने जीवन में आत्मसात् करें

प्रयागराज (राजेश सिंह)। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को गाँधी जयंती की शुभकामनायें देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बारे में हम सभी बचपन से ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन में जो सिद्धांत बनाये तथा जिसका अनुसरण करते हुए भारत वर्ष को गौरवशाली राष्ट्र बनाने के लिए प्रयास किया, उसे हमें अपने जीवन में अनुसरण एवं आत्मसात करना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी लोगो से अपने कार्यालय, आवास व आस-पास में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महापुरूषों के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा गांधी जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा उनके आदर्शाे एवं उनकी जीवन शैली से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। हमें सच्चे मन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईमानदारी, निष्ठा एवं लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगो की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। दूसरे के दुख दर्द को महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी दूसरो से जो अपेक्षा करते है, पहले उसकी शुरूआत स्वयं अपने से करना चाहिए तथा स्वयं उसको अपने ऊपर लागू करें, जो बोले, वहीं करें।

 जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी ने अपने जीवन में सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांतों का पालन किया। हम सभी को उनके व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए तथा ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगो की मदद करनी चाहिए। समर्पण भाव से हम सब बड़े से बड़े लक्ष्य को निरंतर मेहनत से प्राप्त कर सकते हैं।

 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नजूल, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट व कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad