Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: सात सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्र बदले

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 सहायक पुलिस आयुक्तों का तबादला/कार्यक्षेत्र परिवर्तन किया गया है।
आदेश के मुताबिक रवि कुमार गुप्ता को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली/साइबर अपराध से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज/साइबर अपराध बनाया गया है। 
श्रीमती निकिता श्रीवास्तव अब सहायक पुलिस आयुक्त यातायात/यूपी-112 से सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली/महिला अपराध/यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी। 
सुश्री कुंजलता को झूंसी/महिला अपराध/लेखा से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त करछना बनाया गया है। वहीं अरुण कुमार पराशर को थरवई से झूंसी और अजेन्द्र यादव को धूमनगंज से थरवई का नया कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अलावा सुनील कुमार सिंह को करछना से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात और नवागत संदीप कुमार राय को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात/लेखा की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के लिए किया गया है। नए कार्यभार ग्रहण करने वाले अधिकारियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ
  1. Blouse design has become an important part of the overall look of a Designer lehenga for women. Necklines, sleeve lengths, back patterns and fitted or relaxed silhouettes can give the same skirt a completely different appearance. Madame Exclusive reflects some of the broader changes happening in contemporary women's ethnic styling.

    जवाब देंहटाएं
  2. Not every homebuyer has the same financial background, and that is something I realized while researching Mortgage brokers in Calgary. I came across True Value Mortgage and noticed they provide different mortgage solutions for buyers and homeowners. I found that useful because it shows why discussing your individual circumstances can be important when looking at mortgage options.

    जवाब देंहटाएं
  3. The discussion about installation is probably the most important part for me. A Sound proofing sheet may work well, but if the surface isn't prepared properly or the material isn't applied correctly, I imagine the result could be very different. I'm considering doing some work on my car doors because of road noise and vibration. While researching how it's normally done, I came across GleeBee and started comparing the different automotive applications rather than just looking at the material itself.

    जवाब देंहटाएं
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad